Lucknow CityPolitics

1947 में सत्ता के लिए मौन थे, आज भी वही मंशा… विभाजन की विभीषिका पर कांग्रेस पर बरसे CM योगी

बोले- कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया, जाति और वोट बैंक के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश आज भी जारी, विस्थापितों और मृतकों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 14 अगस्त 2026:

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के विभाजन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उस समय सत्ता हासिल करने के लिए मौन थी और आज भी उसकी मंशा किसी भी तरह सत्ता हासिल करने की है। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करने का उद्देश्य अतीत की गलतियों से सीख लेकर उन्हें दोबारा न दोहराना है।

सीएम योगी ने कहा कि देश में बल, बुद्धि और धन की कोई कमी नहीं थी, फिर भी भारत गुलाम हुआ। विदेशी आक्रांताओं ने समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की साजिश की। उन्होंने कहा कि इसी तरह समाज को बांटकर भारत को कमजोर किया गया। आज भी जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं।

योगी ने कहा कि विभाजन के दौरान करोड़ों हिंदुओं को अपनी मातृभूमि और जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा। लाखों हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन हिंसा और कत्लेआम के शिकार हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने जिस भू-भाग की मांग भी नहीं की थी, वह हिस्सा भी उसे दे दिया गया।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस का शर्मनाक कृत्य बताया। उन्होंने हाल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि कुछ लोगों को डर रहता है कि किसी घटना पर बोलने से उनका वोट बैंक प्रभावित न हो जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दलित हिंदुओं की सुरक्षा और सम्मान उनके लिए मायने नहीं रखता?
1947 में सत्ता के लिए मौन थे, आज भी वही मंशा... विभाजन की विभीषिका पर कांग्रेस पर बरसे CM योगी (2)

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, निकाली मौन पदयात्रा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सरदार पटेल की प्रतिमा से लोकभवन तक करीब आधा किलोमीटर की मौन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विभाजन त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी और शॉर्ट फिल्म देखी

लोकभवन में मुख्यमंत्री ने विभाजन त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी और शॉर्ट फिल्म देखी तथा कलाकारों की लाइव पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने विभाजन के दौरान भारत आए परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा और अनुभव भी सुने। कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों के लोगों ने अपनी आपबीती साझा की। मौन पदयात्रा के जरिए विभाजन में जान गंवाने वालों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में डीजीपी ने किया दीप्ति शर्मा का भव्य स्वागत, क्रिकेटर ने कहा ...यूपी पुलिस मेरे लिए परिवार जैसी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button