Barabanki City

बाराबंकी: एक मंच पर आए जिले के प्रिंटर्स… यूनियन का गठन, अनुपम वर्मा बने अध्यक्ष

बाराबंकी, 26 अक्टूबर 2025:

जिले में बिखरे हुए प्रिंटिंग व्यवसाय को संगठनात्मक स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार को बाराबंकी प्रिंटर्स यूनियन का गठन किया गया। अब तक जिला स्तर पर किसी यूनियन के न होने से रेट निर्धारण, तकनीकी सहयोग और कार्य मानकों की एकरूपता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

निजी लॉन में हुई इस पहली बैठक की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश वर्मा ने की। इसमें शहर के अलावा कोठी, भिटरिया, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौली गौसपुर, रामनगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रेस संचालक, डिजाइनर और प्रिंटिंग कारोबार से जुड़े लोग शामिल हुए। धर्मेंद्र पटेल, रविंद्र तिवारी, विकास वर्मा और मो. मोनिस ने बैठक को संबोधित किया।

सर्वसम्मति से अनुपम वर्मा को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही अरविंद वर्मा ने तैयार की और सभी सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि यूनियन प्रिंटिंग व्यवसायियों के अधिकारों की रक्षा के साथ पारस्परिक सहयोग, तकनीकी उन्नयन, उचित दर निर्धारण और गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने प्रिंटिंग कारोबार को एकजुट होकर मजबूत बनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:

बैठक में प्रदीप वर्मा, दीपक कसौधन, शिवा, जयंत, अमित, त्रिदेव, गोविंद कुमार, रवि वर्मा, प्रभात गुप्ता, अमिताभ शुक्ला, अनुपम बॉथम, दीपू वर्मा, लालू राम गोस्वामी, मो. जुबेर सलमानी, मो. रेहान, अनुज वर्मा, राम लखन, पवन वर्मा, मो. इम्तियाज, मो. अम्मार, मो. आशिफ, मो. अल्तमस, मो. सलमान, अंजनी वर्मा आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बजट में MSP को कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित किसानों की मांगों पर कुछ भी नहीं : कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link