Raebareli City

कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले सड़क मरम्मत की उठी मांग…ग्रामीणों का प्रदर्शन

विजय पटेल

रायबरेली, 26 अक्टूबर 2025 :

रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले से पहले जर्जर रोड की मरम्मत का मुद्दा गरमाने लगा है। रविवार को डलमऊ ब्लॉक के शिवपुरी गांव में इसी समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य डलमऊ (तृतीय) वीरेन्द्र यादव व ग्राम प्रधान ललित कुमार ने ग्रामीणों के साथ रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया।

जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने कहा कि डलमऊ ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां प्रदेश स्तरीय गंगा स्नान और मेला आयोजित होता है। मुराई बाग से सलोन रोड होते हुए भीमगंज-ऊंचाहार मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले दस वर्षों से मरम्मत के अभाव में बदहाल है। तहसील से लेकर उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री तक कई बार शिकायत भेजने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से गंगा स्नान और मेले के लिए आते हैं, फिर भी अधिकारी बैठकों में व्यस्त रहते हैं और वास्तविक स्थिति का जायजा नहीं लेते। भाजपा सरकार धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री गड्ढा मुक्त प्रदेश का दावा करते हैं और यह पूरी सड़क ही गड्ढों में बदल चुकी है। जल्द सुधार न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Advertisement

धरने में मनोज कुमार यादव, सुंदरलाल, शशिकांत, शिवम यादव, अनुराग यादव, अनूप यादव, सुनील कुमार, राजरानी, रामवती, चंद्रावती, ऋतुराज यादव, सरदार यादव, शिव प्रताप यादव, राजकुमार, सत्रोहन, रामधनी, राधेश्याम, रघुनाथ, सतीश कुमार, संतोष कुमार, बंसल, रंजन यादव, अरविंद यादव, शंकर, वासुदेव, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार और राम प्रताप मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रायबरेली NTPC : 210 मेगावॉट की प्रोडक्शन यूनिट बंद...नौ राज्यों की आपूर्ति पर पड़ेगा असर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link