Raebareli City

Gen-Z को पं. प्रदीप मिश्रा की नसीहत… पिता की उम्र वालों से बात में न भूलें उम्र और पद की मर्यादा

शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री एके शर्मा ने की पूजा-अर्चना, न्यायमूर्ति समेत कई हस्तियां पहुंचीं कथा सुनने

विजय पटेल

रायबरेली, 12 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली के ऊंचाहार में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर में कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा का शुभारंभ किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी ऊंचाहार पहुंचे और कथा में शामिल हुए।

मंच पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पूजन-अर्चन कर आरती की। वहीं कैबिनेट मंत्री एवं कथा के आयोजक मनोज कुमार पांडेय ने व्यास पीठ का पूजन किया। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव और विवेक तिवारी भी परिवार के साथ कथा सुनने पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

कथा के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संस्कार और मर्यादा का महत्व समझाया। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर जेन-जी (Gen-Z) को नसीहत देते हुए कहा कि अपने पिता की उम्र के लोगों से बातचीत करते समय उम्र और पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सम्मान और मर्यादा को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
pandit-pradeep-mishra-shiv-mahapuran-raebareli-unchahar-gen-z2

ऊंचाहार में आयोजित इस कथा को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना कथा स्थल पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कथा के दूसरे दिन भी आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और शिव भजनों का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें  इस खास इच्छा से 70 की उम्र में फिर बने छात्र, राजाराम ने पाली भाषा से पास की हाईस्कूल परीक्षा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link