National

सोनभद्र में जनजातियों के बीच पहुंचे सीएम… सौंपीं 548 करोड़ की परियोजनाएं, सेनानियों के आश्रितों का सम्मान

बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में सीएम ने कहा कि आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। मानव सभ्यता का विकास जनजातीय समाज से ही जुड़ा है

सोनभद्र, 15 नवंबर 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सोनभद्र पहुंचे, जहां उन्होंने चोपन के रेलवे मैदान में आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जिले को 548 करोड़ रुपये की 432 परियोजनाओं की सौगात दी।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश और सोनभद्र के कलाकारों ने आदिवासी लोकनृत्य ‘करमा’ की प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी पोशाकों और जोश भरी ताल पर किए गए इस नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीएम योगी ने रेलवे ग्राउंड में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि अंग्रेजों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को काफी यातनाएं दी लेकिन वह हमेशा अपना देश अपना राज का आवाज बुलंद करते रहे। जीवन के हर क्षेत्र में जनजाति समाज आगे बढ़ रहा है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हम सभी को जनजाति गौरव समाज से जुड़ने का मौका मिला है। जनजाति समाज में भारत के गाथा व भारत की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। बलरामपुर की तरह विंध्याचल मंडल में भी जनजाति म्यूजियम और छात्रावास की स्थापना की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

योगी ने कहा कि ऊर्जा राजधानी के नाम से पहचाने जाने वाला सोनभद्र प्राकृतिक सुषमा से भरपूर है और संसाधनों का खजाना है। कल बिहार की जनता ने जो फैसला किया है उसने डबल इंजन सरकार की तरफ से सुशासन के लिए किया जा रहे कार्यों पर मोहर लगा दी है।

परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद उन्होंने जिले की विकास एवं पर्यटन पुस्तिका का भी विमोचन किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज परिसर में निवेशकों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल और राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  UP बनेगा एविएशन मेंटेनेंस हब : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा आकासा एयर का पहला MRO सेंटर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link