NationalTravelUttar Pradesh

इटावा : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

इटावा, 19 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा के भरथना चौराहे के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी।

थाना इकदिल के कायस्थान निवासी अजीत शर्मा (38), जो बिजली फिटिंग का काम करते हैं, अपनी पत्नी डोली शर्मा (30), चार वर्षीय बेटी सौम्या और ढाई साल के बेटे करन के साथ कायमगंज स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। भरथना चौराहे के पास सर्विस रोड से नेशनल हाईवे पर चढ़ते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डोली शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है और पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भी ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  आपदाग्रस्त धराली-हर्षिल इलाके में मददगार बनी एयरलिफ्ट, टीमों ने संभाला बचाव कार्य का मोर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link