Lucknow City

ये क्या… डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लड़ाने लगे पंजा, गुलेल से साधा निशाना और फिर उठाया गदा, देखने वाले दंग

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक आयोजन के दौरान उन्होंने कंचे खेले, गुलेल चलाई और लट्टू नचाने का भी लिया आनंद

लखनऊ, 15 नवंबर 2025:

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुजरे जमाने के खेलों का खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने कांच की गोली (कंचे) खेली, पंजा लड़ाया (हाथ कुश्ती) और गुलेल चलाई। ब्रजेश पाठक ने हाथ पर लट्टू नचाने का भी आनंद लिया।

मौका पारंपरिक और लगभग विलुप्त हो चुके खेलों के आयोजन का था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद भी खेलों की ओर खिंचे चले आए और फिर एक-एक कर कई खेलों का लुत्फ उठाया। सबसे पहले उन्होंने कंचों से खेल की शुरुआत की, जिसे देखने के लिए लोग उत्साह से घिर आए।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने गदा उठाई और पंजा लड़ाने (हाथ कुश्ती) में अपना दम दिखाया। गुलेल से निशाना साधते हुए उन्होंने बच्चों को खूब उत्साहित किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब बना, जब डिप्टी सीएम ने बिना किसी झिझक के हाथ पर लट्टू नचाया। इस पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने धुनषबाण से निशानेबाजी भी आजमाई और रस्साकशी में भी हिस्सा लेकर माहौल को रोमांचित कर दिया। गदा उठाने के साथ गुट्टक जैसे खेलों में उनकी भागीदारी ने लोगों को आनंदित किया। गुनगुनी धूप के बीच आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं के साथ सीनियर सिटीजन भी पहुंचे। कार्यक्रम में अधिकारी, खिलाड़ी और शहरवासी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  Video : परीक्षा में बच्चों को नकल कराते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button