Sitapur City

हाइवे पर पंचर खड़ी थी डीसीएम… बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर से मोबाइल व 32 हजार लूटे

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाने में लगी है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके रूट का पता लगाया जा सके

सीतापुर, 21 नवंबर 2025:

अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के NH-30 पर जम्मू से फल लेकर गाजीपुर जा रही एक DCM के चालक और खलासी से बाइक सवार दो बदमाशों ने 32 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चालक के मुताबिक रात में उनकी DCM का टायर पंचर हो गया था। दोनों गाड़ी में ही सो गए। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने वाहन का दरवाजा खटखटाया। चालक जैसे ही बाहर निकलने लगा, बदमाशों ने उसे डराया-धमकाया और उसके पास मौजूद कैश व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अटरिया पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और चालक-खलासी से पूछताछ की।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाने में लगी है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके रूट का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तथ्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button