Lucknow City

पड़ोसियों के दरवाजे में लगाई कुंडी…खाली पड़े घर मे घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी-जेवर

मंगलवार सुबह जब पीड़ित का छोटा भाई अमरेंद्र घर पहुंचा, तो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी बिखरी पड़ी थी

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 25 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली गांव में सोमवार देर रात चोरों ने खाली मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। ससुराल में शादी समारोह में गए एक कारोबारी के घर से चोर 2.20 लाख रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

चकौली निवासी अमित कुमार वर्मा, जो ट्रेडर्स व्यवसाय से जुड़े हैं, परिवार सहित ससुराल में आयोजित शादी में शामिल होने गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोर मकान के पिछले हिस्से से फांदकर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर नकदी व कीमती आभूषण चुरा ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने पड़ोसियों के घर की कुंडी बाहर से लगा दी थी, जिससे कोई भी बाहर न आ सके और चोरी का पता न चल सके।

मंगलवार सुबह जब पीड़ित का छोटा भाई अमरेंद्र घर पहुंचा, तो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी बिखरी पड़ी थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  बिहार : प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बलेनो कार ट्रक से टकराई, हादसे में 6 की मौत 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button