Raebareli City

शादी की दावत में गरम तंदूरी रोटी को लेकर महाभारत… कई बारातियों के फूटे सिर

बारात देर से पहुंचने के चलते तंदूरी रोटी बनाने वाला कारीगर जा चुका था। बारातियों ने गरम तंदूरी रोटी की मांग की तो उन्हें ठंडी रोटियां परोसी गईं

विजय पटेल

रायबरेली, 25 नवंबर 2025:

शादी समारोह में गरम तंदूरी रोटी न मिलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बड़े बवाल में बदल गया। रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अहसन चौराहे पर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दूल्हे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अहसन चौराहा निवासी अयोध्या प्रसाद की बेटी की बारात महाराजगंज से पहुंची थी। बारात देर से पहुंचने के चलते तंदूरी रोटी बनाने वाला कारीगर जा चुका था। बारातियों ने गरम तंदूरी रोटी की मांग की तो उन्हें ठंडी रोटियां परोसी गईं। इसी बात पर बारातियों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी आक्रामक हो गए और दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें:

पहले दौर के विवाद को 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया था। रात में मामला निपट गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर तनाव बढ़ गया। लड़की पक्ष के मामा ने स्थानीय दबंगों को बुला लिया, जिन्होंने दूल्हे और उसके भाई राम सागर पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दूल्हे पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  डिजिटल मोर्चे पर योगी सरकार का बड़ा कदम : साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने उतरे ‘साइबर कमांडो’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button