Raebareli City

मनोज पांडेय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना… बोले- विलाप के सिवा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

कैबिनेट मंत्री के रायबरेली पहुंचने पर हुआ स्वागत, कांग्रेस पार्टी के हालिया प्रदर्शन पर नहीं की कोई टिप्पणी, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

विजय पटेल

रायबरेली, 8 जून 2026ः

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के रायबरेली पहुंचने पर उनका नागरिक अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के सभागार में हुआ। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर निशाना साधा।

कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे, वही आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि को लेकर विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह केवल बयानबाजी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी द्वारा एक साल के भीतर सरकार के गिरने संबंधी बयान पर मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर बना हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस पार्टी के हालिया प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज पांडेय ने कोई टिप्पणी नहीं की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी की नागरिकता मामले की सुनवाई टली... 22 दिसंबर दी गई अगली तारीख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link