Barabanki City

बाराबंकी : अतिक्रमण पर मंथन…छाया चौराहे से केडी सिंह बाबू मार्ग तक हटेंगे ठेले-पटरी दुकानदार

एडीएम के साथ हुई व्यापारियों की बैठक, पटेल तिराहे पर रोडवेज बसें रुकने से जाम के साथ मछली मंडी के पास लगने वाली दुकानों को शिफ्ट करने पर भी सहमति बनी, नगर पालिका से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा

बाराबंकी, 28 नवंबर 2025:

जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में हुई बैठक में शहर में फैले अतिक्रमण की समस्या व्यापारियों ने प्रमुखता से रखी। इस बात पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए।

इज़के अलावा व्यापारियों ने शिकायत की कि रोडवेज बसें बस अड्डे के बजाय पटेल तिराहे पर रुकती हैं, जिससे जाम लगता है। इस पर एडीएम ने एआरएम को निर्देश दिया कि सभी बसें केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रुकें। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि छाया चौराहे से केडी सिंह बाबू मार्ग तक रास्ते में दुकान लगाने वाले ठेले और पटरी दुकानदारों को अन्य स्थान पर विस्थापित करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए। इस मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इसी तरह मछली मंडी के आसपास सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को भी हटाने व उन्हें नियत स्थान पर शिफ्ट करने पर सहमति बनी। इसके अलावा छाया चौराहे के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।

एडीएम ने कहा कि शहर में लागू वन-वे मार्गों की व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए। नगर निकाय और ट्रैफिक पुलिस लगातार संयुक्त निगरानी करें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने साप्ताहिक बाजार सिर्फ तय स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें:

लगातार बढ़ती पार्किंग समस्या पर एडीएम ने ईओ नगर पालिका नवाबगंज को उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर को स्थायी पार्किंग सुविधा मिल सके। नगर पालिका और विद्युत विभाग को शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर लगे जर्जर पोल, लटकते तार और बीच सड़क में खड़े विद्युत खंभों को तुरंत हटाने या शिफ्ट करने के निर्देश दिए। एडीएम ने नगर पालिका को संयुक्त अभियान चलाकर सभी प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।

ये भी पढ़ें  अम्बेडकरनगर: जमकर बरसे बादल, आकाशीय बिजली ने ली दो की जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button