Lucknow City

फतेहपुर जिले में साथी की संदिग्ध मौत पर लेखपालों में आक्रोश…तहसील में प्रदर्शन

आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 30 घंटे की देरी की और मुख्य आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 28 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुशील कुमार की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर स्थानीय लेखपालों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लेखपालों ने आरोप लगाया कि सुशील का 26 नवंबर को विवाह होना था, लेकिन छुट्टी मंजूर नहीं हुई। उल्टा अधिकारियों ने बार-बार कार्यालय आने का दबाव बनाया। आरोप है कि राजस्व अधिकारी संजय कुमार सवर्ण ने पैसों की मांग की और धमकाया, जिससे मानसिक तनाव में आकर सुशील ने आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 30 घंटे की देरी की और मुख्य आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए।

ये भी पढ़ें:

लेखपालों ने कहा कि विभागीय दबाव, अपमानजनक व्यवहार और भारी कार्यभार के कारण कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं और सुशील की मौत इसी तनाव का परिणाम है। संघ ने राजस्व अधिकारी संजय कुमार सवर्ण को मुख्य आरोपी बनाने, परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने व एक सदस्य को नौकरी देने के साथ लेखपालों पर अनावश्यक दबाव न डालने की मांग रखी। परिजनों ने चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ मेट्रो को रफ्तार... चारबाग से बसंतकुंज तक दौड़ेगा 5801 करोड़ का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link