Lucknow City

लखनऊ : बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना…लाखों का माल व सबूत दोनों समेट ले गए

पारा में रहने वाला गृहस्वामी गोमतीनगर में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने गया था। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे, लाखों के जेवर संग सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी ले गए

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 8 नवंबर 2025:

राजधानी पारा के मुजफ्फरखेड़ा साबरी सिटी (फेस टू) में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया और मेनगेट, कमरे के ताले व अलमारी का लाॅकर तोड़कर लगभग पांच लाख की ज्वैलरी और सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर चोरी कर ले गए।

बताया गया कि मुजफ्फरखेड़ा साबरी सिटी (फेस टू) निवासी मोहम्मद राहिब अपने परिवार के गोमतीनगर एक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लगभग तीन बजे जब घर लौटे तो देखा कि मेनगेट का दरवाजा टूटा पड़ा हुआ था। अंदर कमरों के ताला और अलमारी का लाॅकर टूटा था व सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें:

चोर लगभग पांच लाख रुपए के सोने व चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पीड़ित मोहम्मद राहिब ने मामले की जानकारी 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं पीड़ित मोहम्मद राहिब ने पारा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में फिर मांझे का कहर जारी : फ्लाईओवर पर बाइक सवार का गला कटा... पत्नी-बेटी भी घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button