Hardoi City

विहिप के दखल पर धर्मांतरण मामला गरमाया…एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, दरोगा लाइन हाजिर

विहिप ने आरोप लगाया था कि मोहल्ला बाजिद खेल निवासी राशिद खान के घर एक युवती का जबरन धर्मांतरण कर शेरा नाम के युवक से निकाह कराया गया

हरदोई, 30 नवंबर 2025:

शाहाबाद क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण कर निकाह कराने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राशिद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका साला शेरा अब भी फरार चल रहा है। मामले में कार्रवाई न करने पर जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई कार्यकर्ताओं के साथ शाहाबाद कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ला बाजिद खेल निवासी राशिद खान के घर एक युवती का जबरन धर्मांतरण कर शेरा नाम के युवक से निकाह कराया गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी को पूरे मामले की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

एएसपी आलोक नारायण राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शनिवार को राशिद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी शेरा समेत अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। उधर, लापरवाही के आरोपों के आधार पर एसपी आशोक कुमार मीणा ने चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गुजरात : तीन महीने के बेटे के रोने से परेशान हुई निर्दयी मां, मासूम को टैंक में फेंका, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button