Uttar Pradesh

इस्तीफा, यू-टर्न और अब छुट्टी! जीएसटी डिप्टी कमिश्नर मामले में आया ये नया मोड़

हाल ही में चर्चा में आए जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अब दो सप्ताह की छुट्टी पर चले गए हैं और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इस्तीफा, उसकी वापसी और भाई के आरोपों के बाद उनकी चुप्पी ने विभाग में कई सवाल खड़े कर दिए हैं

अयोध्या, 4 फरवरी 2026:

योगी सरकार के समर्थन में सार्वजनिक बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार चर्चा की वजह कुछ और है दरअसल वह राज्य कर भवन में मंगलवार को कार्यालय नहीं पहुंचे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रशांत कुमार सिंह ने दो सप्ताह का अवकाश लिया है और छुट्टी पूरी होने के बाद ही वह दोबारा अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।

बनाई मीडिया से दूरी

जिस मीडिया के सामने उन्होंने इस्तीफे को लेकर भावुक बयान दिया था, अब उसी मीडिया से उन्होंने दूरी बना ली है। शनिवार को इस्तीफा वापस लेने की घोषणा के बाद सोमवार को वह कार्यालय पहुंचे थे। thehohalla news

कार्यालय छोड़कर चले गए बाहर

कर्मचारियों के मुताबिक, सोमवार को कार्यालय से निकलने के बाद प्रशांत कुमार सिंह अंबेडकरनगर में जीएसटी सर्वे के लिए रवाना हुए और इसके बाद लखनऊ चले गए। सोमवार के बाद से वह कार्यालय नहीं लौटे हैं, जिससे विभाग में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

इस्तीफे से शुरू हुआ पूरा विवाद

27 जनवरी को प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में सार्वजनिक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते और मुख्यमंत्री को अन्नदाता बताते हुए इस्तीफा सौंप दिया था।

आरोपों के बाद और बढ़ी हलचल

कुछ ही दिनों बाद उन्होंने यू टर्न लेते हुए शनिवार को इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद मामला तब और गरमा गया, जब उनके सगे भाई और अयोध्या के एक कपडा व्यापारी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों पर उन्होंने चुप्पी साध ली है। मंगलवार को भी कार्यालय न पहुंचने से उनकी छुट्टी और खामोशी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि अवकाश समाप्त होने के बाद वह दोबारा काम संभालेंगे।

ये भी पढ़ें  हज यात्रा से पहले सऊदी अरब का बड़ा कदम, भारत-पाकिस्तान सहित 12 अन्य देशों के लिए अस्थायी वीज़ा पर रोक लगाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button