Uttar Pradesh

श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद्द और रि-शिड्यूल, यह वजह सामने आई

गाजीपुर,6 जनवरी 2025

उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास और यार्ड के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के रद्द होने और रि-शेड्यूल किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों के नए शेड्यूल के बारे में ताजा जानकारी प्राप्त करें।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर रीमॉडलिंग कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण कुछ ट्रेनें रद्द और रि-शेड्यूल की जा रही हैं। इस दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का रद्द और रि-शेड्यूल किया गया है:

निरस्तीकरण:

9 जनवरी 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Advertisement

10 जनवरी 2025 को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12 जनवरी 2025 को कामाख्या से चलने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15 जनवरी 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रि-शेड्यूलिंग:

8 जनवरी 2025 को जम्मूतवी से चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 180 मिनट बाद रि-शेड्यूल होकर चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेनों की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें  "घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान" –जनता दर्शन में सीएम ने दिया आश्वासन….. सुनीं जनता की समस्याएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link