Lucknow City

इमामबाड़ा में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, शहबाज-मुनीर का पुतला फूंका, कहा…पाक आतंकी मुल्क

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए हमले का विरोध, पाक के झंडे पर बरसाए जूते, पीएम को लिखा पत्र, दूतावास के घेराव की चेतावनी

लखनऊ, 8 फरवरी 2026:

लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा परिसर में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। हैदरी टास्क फोर्स के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को आतंकी मुल्क बताते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान इमामबाड़ा के मुख्य गेट पर पाकिस्तान का झंडा रखा गया, जिस पर जूते-चप्पल रखकर लोग गुजरे। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर का पुतला फूंका गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पाकिस्तान पूरी तरह से आतंक की सरपरस्ती कर रहा है।

अली जैदी बोले, तीन महीनों में दूसरा बड़ा हमला
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कहा कि बीते तीन महीनों में पाकिस्तान में शिया समुदाय पर यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले पाराचीनार में और अब इस्लामाबाद में मासूम लोगों को निशाना बनाया गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार मारे जा रहे हैं और पहचान पूछकर कत्ल किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

df156184-9cde-4ab6-ad61-5ad3622d7fd3

Advertisement

अली जैदी ने कहा कि पाकिस्तान खुद को इस्लामिक मुल्क बताता है, लेकिन वहां इस्लाम नहीं बल्कि आतंक का राज है। बेगुनाहों की हत्याओं पर वहां की सरकार खामोश तमाशाई बनी हुई है। आतंकी संगठनों को न सिर्फ संरक्षण मिल रहा है, बल्कि उन्हें सुरक्षा भी दी जा रही है। उन्होंने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी देश घोषित करने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हस्तक्षेप की अपील
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में शिया मुसलमानों के खिलाफ खुली जंग छेड़ी गई है और उनकी नस्लों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र समेत सभी मानवाधिकार संगठनों को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। भारत सरकार से मांग की गई कि दिल्ली में पाकिस्तान और बांग्लादेश की एंबेसी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

पीएम मोदी को लिखा पत्र, एंबेसी घेराव की चेतावनी
मीसम रिजवी ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है। उनका कहना था कि जब तक भारत सरकार सख्त रुख नहीं अपनाएगी, तब तक पाकिस्तान में शिया मुसलमान सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही देशभर के शिया मुसलमान दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी का घेराव करेंगे और पाकिस्तान को दुनिया भर में प्रतिबंधित कराने की मुहिम तेज की जाएगी।

ये भी पढ़ें  CM युवा उद्यमी योजना से बदली वंदना की जिंदगी, ऑयल मिल लगाकर बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link