Lucknow City

LDA का बुलडोजर वार : सुशांत गोल्फ सिटी में 20 बीघा में 5 प्लाटिंग ध्वस्त, गोमतीनगर व चिनहट में निर्माण सील

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बक्कास, शेखनापुर और चिलौला में फैली अवैध प्लाटिंग का निर्माण गिराया, बक्कास और गोमतीनगर में अवैध निर्माण किया सील

लखनऊ, 13 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। लखनऊ के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में बिना नक्शा पास कराए और नियमों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर एलडीए का बुलडोजर चला।

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम बक्कास, शेखनापुर और चिलौला में फैली करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उन बिल्डरों और भू-माफियाओं के लिए कड़ा संदेश है जो लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-12 at 11.18.48 PM

ये भी पढ़ें:

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में चले इस अभियान में विशाल भारद्वाज, संजय मौर्या, आशुतोष दीक्षित, कप्तान सिंह और सूबेदार सिंह समेत अन्य द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही ग्राम बक्कास स्थित दुर्गा ग्रीन कॉलोनी में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को भी जमीनदोज कर दिया गया।

एलडीए की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। गोमती नगर के विपुल खंड में 288 वर्गमीटर और चिनहट के मल्हौर क्षेत्र में करीब 500 वर्गमीटर क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने साफ संकेत दे दिया है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिले कर्मचारी नेता... कोविड व संचारी वालंटियर्स के लिए रखी ये मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button