Barabanki CityLucknow City

सपा प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार… पत्नी ने लखनऊ में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में बाराबंकी की सफदरगंज पुलिस ने की कार्रवाई, दो दिन से परिवार से नहीं था संपर्क, घर से शादी में जाने को कहकर निकले थे

बाराबंकी, 13 फरवरी 2026:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सफदरगंज थाने में एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी से पहले उनकी पत्नी ने लखनऊ में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रवक्ता मनोज का पैतृक गांव सफदरगंज थाना क्षेत्र में ही है।

पत्नी प्रभा के मुताबिक के मुताबिक मनोज यादव 12 फरवरी की शाम घर से काकोरी में एक रिश्तेदार के तिलक कार्यक्रम और दो शादियों में जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इसी बीच पता चला कि बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के भगोला पुरवा निवासी मनोज यादव उर्फ बबलू पर दो दिन पहले एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसी मामले में उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया।

ये भी पढ़ें:

एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दर्ज मुकदमे में जाति सूचक शब्द बोलकर धमकी दिए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इसकी विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। वहीं गोमती नगर विस्तार थाने के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने कहा कि गुमशुदगी की जांच के दौरान बाराबंकी में गिरफ्तारी की जानकारी मिली। पुलिस मनोज यादव को कोर्ट में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के सुकमा में भालू के साथ क्रूरता, ग्रामीणों ने नाखून उखाड़े, मुंह तोड़ा, प्रताड़ित कर मार डाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button