Sports

T20 World Cup IND vs NED: अजेय भारत की 12वीं जीत…संडे को दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़ंत

अभिषेक नहीं खोल सके खाता, शिवम दुबे आक्रामक बल्लेबाजी कर बने प्लेयर आफ द मैच, स्पिनर वरुण में झटके तीन विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 फरवरी 2026:

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 विश्व कप में अजेय अभियान जारी रखा। शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। लगातार 12 वीं जीत दर्ज कर भारत ग्रुप ए में टॉप पर बना है। अब संडे को उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा।

पहले बल्लेबाजी में भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 66 रन ठोक दिए। उनकी पारी में छह छक्के और चार चौके शामिल रहे। उन्होंने Hardik Pandya के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें:

T20 World Cup Unstoppable India Advances to Finals (1)

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड पीछे रह गया

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। शुरुआत धीमी रही और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं जसप्रीत, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

जीत के बावजूद लचर दिखी फील्डिंग

भारत ने मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन फील्डिंग में कमजोरी फिर सामने आई। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से अहम कैच छूटे। बल्लेबाजी में भी शुरुआती क्रम संघर्ष करता दिखा, हालांकि शिवम दुबे की पारी ने मैच का रुख बदल दिया।

ग्रुप ए में भारत नंबर एक

ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने अपने सभी चार मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर यहीं समाप्त हो गया। अब भारतीय टीम की नजर सुपर आठ चरण के अगले मुकाबले पर है, जहां रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें  कल से होने जा रहा है WPL का आगाज़, जानिए कौन-कौन सी टीमों के बीच होनी है खिताब के लिए जंग ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link