Raebareli City

तिलक की तैयारियों के बीच घर में मातम : रायबरेली में कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

भदोखर इलाके में रात को कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, एक युवक की बहन के तिलक की घर में चल रही थीं तैयारियां

विजय पटेल

रायबरेली, 26 फरवरी 2026:

यूपी के रायबरेली जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। भदोखर क्षेत्र के महोलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। हादसे ने एक बहन के तिलक समारोह की तैयारियों को पल भर में मातम में बदल दिया।

मृतकों की पहचान जगतपुर इलाके के संदीप सिंह (35), धनंजय सिंह (32) और आशुतोष उर्फ अशोक (35) के रूप में हुई। वे आपस में गहरे मित्र थे। बुधवार शाम संदीप अपनी बहन रोली के तिलकोत्सव के लिए जरूरी सामान खरीदने दोस्तों के साथ कार से शहर गए थे। काम निपटाकर लौटते समय रात को कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह सड़क किनारे पेड़ से टकराई और गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-26 at 10.51.26 AM

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट लगने से युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। भदोखर पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार अलीगढ़ निवासी शिव कुमार के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। इसकी पड़ताल की जा रही है कि कार संदीप तक कैसे पहुंची।

उधर घर पर बहन के तिलक की तैयारियों के बीच संदीप की मौत की सूचना ने परिवार में कोहराम मचा दिया। माता-पिता बेसुध हो गए, वहीं बहन रोली भाई की मौत से गहरे सदमे में है। धनंजय और अशोक के परिजन भी अस्पताल में रोते-बिलखते नजर आए। सीएचसी में भारी भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। तीन गांवों में शोक का माहौल है। एक ही पल में तीन घरों की खुशियां उजड़ गईं।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 10.52.34 AM

ये भी पढ़ें  बस से टकराकर एक किमी तक घिसटती रही बाइक...दंपति की मौत, बेटा मौत से जूझ रहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button