Lucknow City

दुबई में शाइन सिटी का भगोड़ा प्रमोटर राशिद नसीम गिरफ्तार…ठगी मामले में भारत लाने की तैयारी

निवेश के नाम पर सैकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी कर विदेश भागा था आरोपी, यूपी में दर्ज हैं 554 से अधिक मुकदमे

लखनऊ, 27 फरवरी 2026:

निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार राशिद नसीम उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के निवेशकों से ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर भारी रकम जुटाने के बाद देश छोड़कर भाग गया था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने अप्रैल 2025 में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। इसके बाद उसकी प्रयागराज, लखनऊ और अन्य जिलों में मौजूद कई अवैध संपत्तियां जब्त की गईं। अब गिरफ्तारी के बाद उसे जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

ईडी ने यह जांच तब शुरू की थी जब उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शाइन सिटी समूह और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ दर्ज 554 मामलों का संज्ञान लिया गया। जांच में सामने आया कि रियल एस्टेट योजनाओं और मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए निवेशकों को बड़े मुनाफे का लालच दिया गया और करीब 800 से 1000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाई गई।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जांच से लगातार बचता रहा और समन के बावजूद पेश नहीं हुआ। बाद में वह नेपाल के रास्ते दुबई पहुंच गया था। जनवरी 2026 में ईडी ने यूएई अधिकारियों को डोजियर सौंपा था, जिसमें उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई और सबूत शामिल थे। इससे पहले अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत करीब 128 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी दिया था।

ये भी पढ़ें  कोलकाता : नशे में धुत फिल्म और टेलीविज़न निर्माता ने भरे बजार में कार से लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 8 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link