Lucknow CityUttar Pradesh

अब जीने की इच्छा खत्म… और ASI फंदे से लटका, मां ने इंस्टाग्राम फ्रेंड पर लगाया ये आरोप

लखनऊ में हुई घटना, सगाई टूटने के बाद तनाव में थे सत्येंद्र वर्मा, चार पन्नों का नोट मिला, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर शुरू की जांच

लखनऊ, 2 मई 2026:

लखनऊ स्थित यूपी पुलिस मुख्यालय में तैनात सहायक उपनिरीक्षक-प्रशासनिक (एएसआई-एम) सत्येंद्र वर्मा (34) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अहिमामऊ में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि अब उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है।

मूल रूप से फतेहपुर के तामेश्वरनगर निवासी सत्येंद्र वर्मा वर्ष 2023 में एएसआई (एम) पद पर भर्ती हुए थे। 25 मार्च 2024 को पासिंग आउट परेड के बाद उनकी तैनाती लखनऊ पुलिस मुख्यालय में हुई थी। नौकरी के साथ-साथ वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे।

ASI Dies by Suicide After Final Note Analysis (1)

ये भी पढ़ें:

परिजनों के मुताबिक दो दिन से मां के कॉल का जवाब न मिलने पर चिंता बढ़ी। शुक्रवार को जब उनका भाई देवेंद्र वर्मा कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर सत्येंद्र फंदे से लटके मिले।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी सगाई टूट गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे। हालांकि सुसाइड नोट में उन्होंने किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है और सबसे माफी मांगी है।

वहीं, मृतक की मां सुखरानी देवी ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए वैदिका मिश्रा नाम की युवती से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजनों के विरोध के चलते रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती द्वारा पैसे की मांग और धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया।

सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक मृतक की मां की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उन्नाव में बदमाशों का दुस्साहस... व्यापारी की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, नकदी व मोबाइल लूटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link