CrimeUttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त छोटू उर्फ आसिफ घायल, गिरफ्तार

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी,31 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार की रात पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पढ़ुआ थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने अपनी टीम के साथ गौरिया गांव के निकट पुल पर घेराबंदी की। पुलिस ने गौरिया गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर देहरादून ले जाकर हत्या करने वाले अभियुक्त छोटू उर्फ आसिफ को घेर लिया।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:

सीओ धौरहरा ने बताया कि अभियुक्त ने युवती को देहरादून ले जाकर हत्या कर दी थी और शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हाथ मरोड़ने पर मांस फटा, 8वीं की छात्रा की मौत, दो शिक्षक सस्पेंड, FIR दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link