Lucknow City

मिलावट के खिलाफ मुहिम : चवन्नी चाट व मिठाई शॉप पर छापे… तेल व चाशनी के सैम्पल लिए

निगोहां क्षेत्र में एसडीएम संग पहुंची एफएसडीए की टीम, चाशनी में गंदगी मिलने पर टीम नाराज, तेल और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 मार्च 2026:

होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोक के लिए प्रशासन ने रविवार को निगोहां कस्बे में अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी पवन पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई मिठाई दुकानों और एक चाट की दुकान पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए।

कार्रवाई के दौरान टीम सबसे पहले वैष्णवी स्वीट हाउस पहुंची। निरीक्षण में राजभोग की चाशनी में मच्छर और मक्खियां पड़ी मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मौके से राजभोग समेत अन्य मिठाइयों और खोया के सैंपल लेकर जांच के लिए सील किए गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-01 at 2.43.42 PM

Advertisement

इसके बाद टीम ने पास ही स्थित चवन्नी चाट की दुकान पर भी जांच की। यहां पकौड़ी और अन्य चाट बनाने में इस्तेमाल हो रहे तेल के नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे गए। उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही और कई दुकानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करते लोग नजर आए।

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को किया मनोनीत, उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के साथ सदानंदन मास्टर शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link