Sports

आज होगा IPL 2026 का आगाज…पहले मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद आमने-सामने, जानें पूरा डिटेल

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा मैच, टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे लाइव मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क 28 मार्च 2026:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमें नई शुरुआत को जीत में बदलने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
आरसीबी इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन टीम को शुरुआती मैचों में कुछ अहम गेंदबाजों की कमी खलेगी। जोश हेजलवुड फिटनेस की वजह से अभी टीम से बाहर हैं, वहीं यश दयाल पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद भी कुछ बदलावों के साथ मैदान में उतरेगी। नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। टीम की गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल पर नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें:

दोनों टीमों की ताकत बल्लेबाजी मानी जा रही है। आरसीबी के पास विराट कोहली, टिम डेविड, फिल सॉल्ट और कप्तान रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं।

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  जयंती पर धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा...देश सेवा की मिसाल थे जनरल बिपिन रावत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link