Entertainment

विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज लटकी… ओटीटी डील टूटने से डेट पर बढ़ा सस्पेंस

सेंसर की देरी के बाद अब रिलीज शेड्यूल पर फिर से मंथन, जुलाई तक खिसक सकती है फिल्म, मेकर्स नई तारीख पर कर रहे विचार

एंटरटेनमेंट डेस्क, 28 मार्च 2026:

साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायकन एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले से टलती आ रही इस फिल्म की रिलीज अब फिर आगे बढ़ सकती है। ताजा अपडेट के मुताबिक, ओटीटी डील में आई अड़चन ने मेकर्स की परेशानी बढ़ा दी है।

फिल्म को पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होना था, लेकिन सेंसर से मंजूरी में देरी के चलते इसकी तारीख कई बार आगे खिसकती गई। अब खबर है कि थिएटर रिलीज में लगातार हो रही देरी के कारण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी डील वापस ले ली है। इससे फिल्म के दूसरे बिजनेस समझौतों पर भी असर पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स अब रिलीज प्लान पर दोबारा सोच रहे हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि फिल्म को जून के बजाय जुलाई 2026 तक टाला जा सकता है। एक विकल्प यह भी है कि इसे विजय के जन्मदिन 22 जून के आसपास रिलीज किया जाए, लेकिन इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:

फिल्म के शेड्यूल पर दूसरी फिल्मों का भी असर पड़ रहा है। केवीएन प्रोडक्शंस की केडी द डेविल 30 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है, जबकि टॉक्सिक 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में जन नायकन को इन फिल्मों के बाद ही लाने की योजना बन सकती है।

फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि और गौतम वासुदेव मेनन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर एक और चर्चा है कि यह विजय के करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद वह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देने की तैयारी में हैं। हालांकि रिलीज तारीख को लेकर अब तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  24 घंटे में दो मुठभेड़... जानलेवा हमला व चोरी कर फरार आरोपियों को गोली मारकर पकड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link