EntertainmentReligious

महाकुंभ : पहली बार एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण-द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का प्रदर्शन बुधवार को

महाकुंभ नगर, 21 जनवरी 2025:

भव्य और दिव्य महाकुंभ में इस बार यूपी की योगी सरकार की ओर से कई नई पहल की जा रही हैं। इसके तहत महाकुंभ में पहली बार एनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस पहल के तहत इंडो-जापान एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण-द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ के हिंदी संस्करण का प्रदर्शन किया जाएगा।

दिव्य प्रेम सेवा शिविर में सुबह 10 बजे से विशेष स्क्रीनिंग

इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग बुधवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में सुबह 10 बजे महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 मे नेत्र कुंभ के पास दिव्य प्रेम सेवा शिविर में की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

जीवंत रूप में दिखेगी श्रीराम की अद्वितीय गाथा

Advertisement

एनिमेटेड फिल्म भगवान श्रीराम की अद्वितीय गाथा, उनकी निष्ठा और अधर्म पर धर्म की विजय को जीवंत रूप में पेश करेगी। ये प्रदर्शन खास तौर पर बच्चों के लिए किया जा रहा है। ये फिल्म 24 जनवरी को देशभर में रिलीज भी की जाएगी।

फिल्म देखने पहुंच सकते हैं श्रद्धालु

इसका महाकुंभ में प्रदर्शन विशेष महत्व रखता है। इस सिनेमाई अनुभव का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं को सुबह 10 बजे दिव्य प्रेम सेवा शिविर में पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें  तृप्ति डिमरी को मिली 'स्पिरिट' के लिए 4 करोड़ की फीस, दीपिका की 20 करोड़ की डील टूटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link