Entertainment

माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज… भतीजे जाफर ने निभाया लीड रोल, पहले दिन हुई ये कमाई

'माइकल' का पेड प्रिव्यू मिलाकर कलेक्शन 5.50 करोड़ तक पहुंचा, हिंदी फिल्मों के बीच बनी चर्चा, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 25 अप्रैल 2026:

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह था, जिसका असर इसके ओपनिंग डे कलेक्शन में भी दिखा है।

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 3.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रिलीज से पहले हुए पेड प्रिव्यू शोज में 1.70 करोड़ की कमाई हुई थी। इस तरह कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस फिल्म की सबसे खास बात इसका कास्टिंग है। माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे Jaafar Jackson नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर उनका लुक और परफॉर्मेंस दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन Antoine Fuqua ने किया है। इसके साथ निया लॉन्ग, माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिख रहे हैं।

कहानी माइकल जैक्सन के बचपन से शुरू होती है, जब वह ‘जैक्सन 5’ का हिस्सा थे। फिल्म में उनके करियर के अलग-अलग पड़ाव, पॉप स्टार बनने का सफर और निजी जिंदगी के पहलुओं को दिखाया गया है। उनके पिता जो जैक्सन के साथ रिश्ते और संघर्ष भी कहानी का हिस्सा हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने हिंदी फिल्मों की कड़ी मौजूदगी है। भूत बंगला पहले से सिनेमाघरों में चल रही है, जबकि धुरंधर 2 अब भी टिके रहने में कामयाब रही है। इसके अलावा ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी इसी दिन रिलीज हुई है, जिससे स्क्रीन शेयरिंग पर असर पड़ा है। इन सबके बीच ‘माइकल’ की ओपनिंग को ठीक-ठाक माना जा रहा है और शुरुआती ट्रेंड में फिल्म ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button