Entertainment

पब्लिसिटी या खुदकुशी की कोशिश…सवालों में घिरा यूट्यूबर अनुराग का ये इंस्टा लाइव

परिवार से विवाद के बाद तनाव में थे बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार हादसे का शिकार, वायरल हुआ लाइव वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, 8 मार्च 2026:

बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे और कार चला रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अनुराग इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने फैंस से बात कर रहे थे। इसी दौरान वह तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और कुछ देर बाद उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वीडियो में अनुराग भावुक नजर आते हैं और अकेलेपन तथा तनाव की बात करते दिखाई देते हैं। इंस्टाग्राम लाइव में अनुराग डोभाल ने कहा, मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं। इसके बाद उन्होंने कहा, लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव। लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खुदकुशी की कोशिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

YouTuber Anurag's Insta Live Sparks Controversy Details (1)

Advertisement

दरअसल, हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार को लेकर कुछ आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह दूसरी बिरादरी की लड़की रितिका से शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। उनके मुताबिक इस वजह से परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी और उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए भी कहा गया।

इस मामले में अनुराग के भाई कलाम ने अलग पक्ष रखते हुए कहा कि अनुराग द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं हैं और वह यह सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। फिलहाल ये हादसा मेरठ हाइवे पर हुआ।हादसे के बाद दोस्तों ने अनुराग को स्थानीय शुभारती हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से दिल्ली रेफर किया गया। उनकी सेहत को लेकर फैंस लगातार जानकारी ले रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  तीन दिन में होटल में दूसरी खुदकुशी... लखनऊ के युवक ने फोन पर बात करते-करते दे दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link