Entertainment

‘शक्ति शालिनी’ में ‘छावा’ के इस एक्टर की हुई एंट्री…करेंगे विलेन का रोल

मैडॉक हॉरर-कॉमेडी की छठी फिल्म है शक्ति शालिनी, अनीत पड्डा निभा रहीं हैं मुख्य किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, 30 मार्च 2026:

मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में अब विनीत कुमार सिंह की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह इसमें निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है। विनीत के जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत मानी जा रही है।

यह फिल्म आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही है और मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की छठी कड़ी है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’, ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’ जैसी फिल्में इसी यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में विशाल जेठवा भी नजर आएंगे। वह अनीत पड्डा के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों इससे पहले ‘सलाम वेंकी’ में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

विनीत कुमार सिंह हाल के समय में छावा मूवी में कविराज के रूप में अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पिछली फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग किरदार निभाकर पहचान बनाई है। अब ‘शक्ति शालिनी’ में उनका निगेटिव रोल कैसा होगा, इस पर सबकी नजर है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नागपुर में पैसे की जलन ने ली शख्स की जान, दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर कर दी हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button