Lucknow City

किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग… धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया से जान-पहचान बढ़ाकर जाल में फंसाया, तीन साल पहले भी रेप के आरोप में जा चुका है जेल

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 31 मार्च 2026:

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी को अपने जाल में फंसाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। किशोरी को धमकाकर आरोपी ने पैसे वसूले व धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। प्रताड़ना बढने पर पीड़ित बेटी संग पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक मोनिस खान जो पूर्व में एक किशोरी से रेप से आरोप में जेल जा चुका है, उसकी 16 वर्षीय बेटी से सोशल मीडिया के जरिये बात करने लगा ओर नजदीकी बढ़ाकर बेटी से मिलने लगा। इस दौरान आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुये उसका अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया ओर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूले। प्रताड़ना बढने पर बेटी ने चुप्पी तोड़ते हुये परिजनो से आरोपी की करतूतों के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:

किशोरी का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण का बना रहा था दबाब, पिता को भी दी धमकी

परिजनो ने बताया आरोपी मोनिस खान ने किशोर बेटी का ब्रेनवाश करते हुये शादी करने के लिये मुस्लिम धर्म अपनाने का भी दबाब बनाया जिसके बाद बेटी ड्रिपेशन मे आ गयी और गुमसुम रहने लगी। पिता ने बताया बात करने के लिये आरोपी ने बेटी को तीन फोन खरीदकर दिये थे। पिता ने बताया जब उसे बेटी ने आरोपी मोनिस की करतूतों के बारे में बताया तो उसने विरोध जताया तो उसने धमकी देते हुये कहा, पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारी बेटी के वीडियो व फोटो वायरल कर दूंगा।

फेसबुक व इंस्टा से आरोपी फंसाता था शिकार, रेप के आरोप में जा चुका है जेल

ग्रामीणो ने बताया मोनिस खान ने फेसबुक व इंस्टा पर नाम बदल-बदल कर आईडी बना रखी है जिनसे हिंदू किशोरियों व युवतियों को मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है और धर्म परिवर्तन का दबाब भी बनाता है। आरोपी मोनिस खान ने मई 2023 में गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ रेप किया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा‌ दर्ज कर जेल भेज दिया‌ था। फिलहाल एक बार फिर इस ताजे मामले में मोनिस को जेल भेज दिया गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कार्यशाला में बोले योगी, कहा...पीएम के नेतृत्व में पूर्वजों के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button