Lucknow City

CM योगी का जनता से सीधा संवाद, आवास और इलाज का दिया भरोसा

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान करीब 100 लोगों से मिले मुख्यमंत्री, समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 2 अप्रैल 2026:

गोरखपुर प्रवास के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 100 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के बीच पहुंचकर उन्होंने एक-एक की समस्या सुनी। प्रार्थना पत्र लिए और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक ढंग से किया जाए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-02 at 11.09.03 AM

कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने आवास की समस्या रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उसे सरकार की आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।

पुलिस से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को उन्होंने चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मेरठ का खेल विश्वविद्यालय खोलेगा सफलता के नए द्वार, नए कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button