लखनऊ, 5 अप्रैल 2026:
यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के टेक्निकल हाई स्कूल में नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकता, सहयोग और संगठन की मजबूती का संदेश उभरकर सामने आया।
समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ‘सूर्या’ सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में वरिष्ठ महामंत्री जॉनटी स्टीफन बडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश आर्या, कोषाध्यक्ष हरिकेश शर्मा, महामंत्री राजेश प्रसाद लोधी, संरक्षक राजेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुशवाहा, जावेद अली, उपाध्यक्ष ललित कुमार, प्रचार मंत्री रामसनेही यादव, संयुक्त मंत्री रविकांत यादव, संगठन मंत्री राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सोनी (विधिक सलाहकार), राजू दास एवं अभिषेक तिवारी शामिल रहे।
अपने संबोधन में अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापार केवल लेन-देन का माध्यम नहीं बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़ है। व्यापारी वर्ग हमेशा देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे आपसी एकता और सहयोग की भावना बनाए रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करें। उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और नई तकनीकों को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करें। इससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सविता गोयल भी मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। सुप्रसिद्ध गायक जाहिद जी, जॉनटी स्टीफन बडन और कीर्ति वाजपेई ने अपने गीतों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली मिलन के रंग में रंगे इस आयोजन ने व्यापारियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत किया।






