Uttarakhand

धामी का पर्वतीय इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने पर फोकस… काम में देरी पर तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, चारधाम यात्रा और मानसून से पहले तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर

देहरादून, 7 अप्रैल 2026:

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को टालने की आदत अब नहीं चलेगी। विधायक जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, उनका समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और जिन कामों को जल्दी पूरा किया जा सकता है, उनमें किसी तरह की देरी न हो।

सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और तय समय सीमा का खास ध्यान रखा जाए। अगर कोई काम बिना वजह अटकता है तो जिम्मेदारी तय होगी।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 3.06.02 PM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण से जुड़े प्रस्ताव अगर किसी दूसरे विभाग को भेजने हैं तो तुरंत भेजे जाएं। फाइलें दबाकर रखने की प्रवृत्ति खत्म होनी चाहिए, नहीं तो संबंधित विभाग जवाबदेह होंगे। बैठक में यह भी सामने आया कि कई मामलों में वन विभाग स्तर पर प्रस्ताव लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें अलग से समीक्षा कर जल्द निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सचिव को कहा गया कि मानसून से पहले संभावित चुनौतियों को देखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक की जाए और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े काम समय पर पूरे हों।

Advertisement

चारधाम यात्रा को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। वाणिज्यिक सिलेंडरों से जुड़ी दिक्कतों के लिए होटल एसोसिएशन के साथ लगातार बातचीत रखी जाए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। बैठक में कैबिनेट मंत्री, संबंधित क्षेत्रों के विधायक, मुख्य सचिव और कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दिल्ली : दिनदहाड़े चोरी हुए AAP नेता अवध ओझा की कार के चारों पहिए, Video बना बताई आपबीती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link