Lucknow CityNationalReligious

आज बसंत पंचमी पर बना गजकेसरी योग का शुभ संयोग, जानिए किन राशियों के जातकों के लिए खुले सफलता और धन के द्वार

बसंत पंचमी के दिन आज गजकेसरी योग और अन्य शुभ योग बन रहे हैं, जो मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए करियर, धन और सामाजिक मान-सम्मान में लाभ दिला सकता है

लखनऊ, 23 जनवरी 2026:

माघ मास के शुक्ल पक्ष की आज पंचमी तिथि है और आज ही बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। आज चंद्रमा का मीन राशि में गोचर हो रहा है और गुरु से दशम भाव में स्थित होकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में उन्नति, समाज में मान सम्मान और आर्थिक मजबूती मिलती है। इसके साथ ही बुध का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश और शुक्र बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। आज पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग से परिधि योग, शिव योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है।

मेष राशि को मिलेगा करियर और धन में लाभ

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ के साथ करियर में नई पहचान मिलने के योग बन रहे हैं। आज नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज सुख साधनों में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा पूरा हो सकता है, जिससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-23 at 12.52.54 AM

मिथुन राशि के लिए करियर में बड़ी जिम्मेदारी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह अवसर भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी या व्यापार से जुड़ी यात्रा संभव है, जो लाभदायक रहेगी। पिता के सहयोग से फायदा मिलेगा और उपहार मिलने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि का खुलेगा भाग्य का द्वार

आज कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अचानक लाभ मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के साथ मान सम्मान बढ़ेगा। प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है और किसी बड़े पद की प्राप्ति भी संभव है।

वृश्चिक राशि को हर क्षेत्र में सफलता

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सर्वांगीण सफलता लेकर आया है। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर और कारोबार में लाभ के योग हैं। रुका हुआ प्रमोशन या बड़ी डील आगे बढ़ सकती है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि को संपत्ति और समाज में मान सम्मान

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। सुख साधनों में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा और संपत्ति से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी। माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। करियर में प्रभाव बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणना पर आधारित है। Thehohalla इसकी पुष्टि पर कोई दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें  Janata Darshan : योगी ने सुनीं समस्याएं, अफसरों से कहा- हर मामला महत्वपूर्ण, कोई निराश न हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link