Ayodhya

पूर्ति विभाग ने शादी समारोह के लिए चस्पा की ये नोटिस…भड़के कांग्रेसियों ने घेरा दफ्तर

जिला पूर्ति कार्यालय ने नोटिस में कहा- शादी व घरेलू समारोह में गैस के लिए सम्पर्क न करें कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर जताई नाराजगी

अयोध्या, 7 अप्रैल 2026:

अयोध्या जिला पूर्ति कार्यालय में शादी और घरेलू समारोह के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यालय में चस्पा नोटिस में साफ कहा गया कि शादी या अन्य घरेलू समारोह के लिए कोई अतिरिक्त गैस व्यवस्था नहीं की जाएगी। केवल घरेलू गैस न मिलने पर ही कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

इस फैसले के विरोध में कांग्रेस की अयोध्या इकाई ने कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शादी और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इसी दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 5.52.06 PM

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शादी के सीजन में आम लोगों को गैस नहीं मिल रही, जबकि जनप्रतिनिधियों के भंडारों में सिलेंडर की बड़ी संख्या मौजूद है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के बावजूद आम जनता को 10 दिन तक गैस नहीं मिल रही, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि गैस एजेंसियों में लगभग एक सप्ताह का बैकलॉग चल रहा है। डीएसी नंबर मिलने के बाद घर-घर गैस की आपूर्ति की जा रही है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button