Ayodhya

Ayodhya : टिन्नू-मनीष से खुलेंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के राज? 39 घंटे की रिमांड में पूछताछ शुरू

अदालत ने 7 दिन की मांग के बजाय 39 घंटे की Police Remand मंजूर की, शनिवार सुबह जिला जेल से दोनों आरोपियों को कस्टडी में लिया गया, मेडिकल के बाद जांच टीम ने पूछताछ शुरू की, चोरी की रकम, साजिश और दूसरे लोगों की भूमिका पर रहेगा फोकस

अनिल निषाद

अयोध्या, 18 जुलाई 2026:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने 39 घंटे की Police Remand पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह पुलिस टीम जिला जेल पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पुलिस लाइन ले गई, जहां मेडिकल कराने के बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई।

7 दिन की मांग, अदालत ने दी 39 घंटे की रिमांड

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने शुक्रवार को फैजाबाद कोर्ट में दोनों आरोपियों की 7 दिन की Police Remand मांगी थी। हालांकि अदालत ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की। अब जांच टीम सीमित समय में पूरे मामले से जुड़े अहम सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।

Advertisement

चेहरा ढंककर जेल से निकले दोनों आरोपी

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची। करीब 20 मिनट बाद दोनों आरोपियों को बाहर लाया गया। इस दौरान सीओ आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे। टिन्नू और मनीष गमछे से अपना चेहरा ढंके हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर मेडिकल कराया गया।

चोरी की रकम और नेटवर्क पर पूछताछ

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मंदिर के चढ़ावे की चोरी कब और कैसे हुई। साथ ही चोरी की रकम कहां रखी गई, उसका इस्तेमाल कैसे हुआ और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही, इन सभी बिंदुओं पर दोनों आरोपियों से सवाल किए जा रहे हैं।
ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case-tinnu-manish-police-remand-interrogation (1)

जांच में पहले भी हो चुकी है नकदी बरामद

जांच के दौरान पुलिस टिन्नू के घर से 1 लाख रुपये और मनीष यादव के घर से 2 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि टिन्नू मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती से जुड़े काम में शामिल था।

छह आरोपियों से पहले हो चुकी है पूछताछ

इससे पहले पुलिस इस मामले में गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश से भी Police Remand के दौरान पूछताछ कर चुकी है। अब जांच एजेंसियों की नजर टिन्नू और मनीष से मिलने वाली जानकारी पर है, जिससे पूरे मामले के बाकी पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  पोस्टर पर जूते पड़े तो सड़क पर उतरी सपा, अयोध्या में भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link