Ayodhya

नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर कथित दान घोटाले से पल्ला झाड़ा, कहा… मैं सिर्फ निर्माण देखता हूं

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का स्वागत, कथित दान घोटाले पर नहीं की कोई टिप्पणी, बोले- केवल समिति की बैठक में शामिल होने आए

अनिल निषाद

अयोध्या, 13 जून 2026ः

राम मंदिर में कथित दान घोटाले का मामला इस समय काफी गरमाया हुआ है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया ने दान घोटाले को लेकर सवाल दागा तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। बस इतना कहा कि उनका दान से कोई वास्ता नहीं है।

नृपेंद्र मिश्र के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल मंदिर से जुड़े निर्माण कार्यों की निगरानी करना है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और निर्माण समिति की बैठक में इन्हीं विषयों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर नृपेंद्र मिश्र ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा,’मैं केवल निर्माण देखता हूं और कुछ नहीं।’ उन्होंने दान घोटाले से जुड़े अन्य सवालों का भी कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि वह राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने और चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए आए हैं।

बता दें कि अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावे की कथित गड़बड़ी का मामला अब लखनऊ हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस संबंध में दाखिल जनहित याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। याचिका स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक ने व्यक्तिगत तौर पर दाखिल की है। याचिका में अदालत से मांग की गई है कि कथित गबन प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराई जाए और मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बेंगलुरू : सुसाइड नोट लिख 35 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, मौत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button