Ayodhya

रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री… दोनों देशों की संस्कृति का दिखा अनूठा संगम

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के चेयरमैन रबी लामिछाने पत्नी निकिता पौडेल के साथ अयोध्या पहुंचे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने किया स्वागत

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 जून 2026ः

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने पत्नी निकिता पौडेल के साथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल की सुख-समृद्धि, शांति व आपसी सद्भाव की कामना की।

अयोध्या एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल रामजन्मभूमि परिसर पहुंचा, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.09.31 PM

रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को साझा संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव वाली रही।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम्, शांति, सद्भाव और बंधुत्व हमारी संस्कृति की पहचान है। यही उन्नति और विकास का मूल मंत्र है। इसी भावना के साथ भारत और नेपाल के मध्य सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी हैं।

विधायक ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी होने के साथ-साथ भारत-नेपाल के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों का भी प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीएम शशांक त्रिपाठी, महंत गोपाल दास मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु... काशी में गूंजे गंगा मैया के जयकारे, सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button