Ayodhya

महिला आरक्षण का विरोध…सपा सांसद के घर तक पहुंचा भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश

जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, सहादतगंज स्थित घर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने सपा और कांग्रेस पर लगाया महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के खिलाफ खड़े होने का आरोप

अनिल निषाद

अयोध्या, 10 मई 2026:

महिला आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। महिलाएं नारेबाजी करते हुए सहादतगंज स्थित उनके आवास तक पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और नारी शक्ति का सम्मान करो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को मिला है, जिससे महिलाओं का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के बजाय इसे टालने की कोशिश कर रहा है। महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं, इसलिए राजनीति और प्रशासन में भी उनकी भागीदारी बढ़ना जरूरी है। उनका कहना था कि महिला आरक्षण निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करेगा। प्रदर्शन में डॉ. अंजू पांडे, नीतू पांडे और विनीता मोदनवाल समेत महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चढ़ावा चोरी प्रकरण: चंपत राय को क्लीन चिट, पांच संतों को रामलला की जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button