Ayodhya

मथुरा में कारसेवा पर संजय निषाद के तेवर , बोले, यदुवंशी संभालें मोर्चा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि खाली हो

6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा का खुलकर समर्थन, मंदिरों को लेकर मुगलकाल का जिक्र, 2027 विधानसभा चुनाव पर भी दिया राजनीतिक संदेश, अयोध्या में संगठन विस्तार की बात कही

अनिल निषाद

अयोध्या, 10 अगस्त 2026:

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों की ओर से 6 दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा का समर्थन किया है। अयोध्या दौरे पर पहुंचे संजय निषाद ने कहा कि यदुवंशियों को आगे आकर इस लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए। उनका कहना था कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को खाली कराया जाना चाहिए।

मंदिरों को लेकर दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद ने कहा कि जहां-जहां मुगलों के समय मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं, उन स्थानों को खाली कराया जाना चाहिए। उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि शरीयत में विवादित स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है।

2027 चुनाव पर भी साधा राजनीतिक निशाना

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या की कई विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी का मजबूत वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि जो भी चुनाव लड़ना चाहता है, वह पार्टी की सदस्यता ले, टिकट देने पर फैसला पार्टी करेगी। हालांकि अयोध्या विधानसभा सीट पर सीट शेयरिंग में निषाद पार्टी को टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया।
sanjay-nishad-supports-mathura-karseva-urges-yaduvanshis-to-lead-movement (2)

कार्यकर्ता सम्मेलन व जयंती समारोह में लिया हिस्सा

पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती के मौके पर संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे थे। सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें  देवकाली मंदिर तिराहे पर बनेगा सिंदूर स्मारक... महापौर ने रखी आधार शिला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button