Ayodhya

अयोध्या : खाद्य विभाग का अभियान…परिक्रमा मार्ग से राम पथ तक बंद कराईं अवैध मीट दुकानें

धार्मिक इलाकों में बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर प्रशासन की नजर, सहादतगंज और मकबरा क्षेत्र में छह दुकानों पर हुई कार्रवाई

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 अप्रैल 2026:

रामनगरी अयोध्या में प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ जैसे संवेदनशील इलाकों में अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई की खबर मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। टीम ने खासतौर पर सहादतगंज और मकबरा क्षेत्रों पर फोकस किया, जहां बिना लाइसेंस के कई दुकानें चल रही थीं। जांच के दौरान कई जगह लाइसेंस नहीं मिला, साफ-सफाई की हालत खराब पाई गई और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन सामने आया।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मकबरा क्षेत्र में चार और सहादतगंज में दो अवैध दुकानों को बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या धार्मिक नगरी है, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखना जरूरी है। इसी को देखते हुए अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत ने हासिल की एकतरफा जीत, अभिषेक शर्मा इस मामले में बने देश के दूसरे बल्लेबाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link