Ayodhya

खिलाड़ियों को मिलेगी इंडोर मिनी स्टेडियम की सौगात… आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

राजकीय इंटर कॉलेज में 4.92 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक व महापौर ने किया भूमि पूजन, सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपा गया दायित्व, निर्माण स्थल पर जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अटकी

अनिल निषाद

अयोध्या, 12 जून 2026ः

यूपी के अयोध्या में खिलाड़ियों और छात्रों के लिए आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण होगा। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया।

स्टेडियम के निर्माण का दायित्व सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपा गया है। इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही आंतरिक एवं बाहरी प्लंबिंग, सेनेटरी व सीवरेज व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरी काम भी कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि 20 जनवरी तक इसके लिए 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, निर्माण स्थल पर मौजूद जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम अभी शुरू नहीं हो सका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण कार्य पूरा होते ही निर्माण तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंडोर स्टेडियम बनने से छात्रों और स्थानीय खिलाड़ियों को हर मौसम में बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से वर्षा और शीत ऋतु के दौरान भी खेल गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  रामनगरी में हनुमानगढ़ी पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, बजरंगबली के दरबार में टेका माथा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button