Ayodhya

अयोध्या पहुंचीं राज्यपाल ने सौंपा आंगनबाड़ी केंद्र… बच्चों से संवाद, व्यवस्था का लिया फीडबैक

आनंदीबेन पटेल ने उद्घाटन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं व स्थानीय महिलाओं से की मुलाकात, बोलीं- आत्मनिर्भर बन बच्चों को करें शिक्षित

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 जून 2026ः

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वशिष्ठ कुंड वार्ड स्थित ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के निकट नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्र का निरीक्षण कर वहां मौजूद बच्चों से संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि 10 नए केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है।

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उनसे बातचीत कर केंद्र की व्यवस्थाओं व संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी लोगों से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:

आनंदीबेन पटेल ने बताया कि अयोध्या में आंगनबाड़ी केंद्रों की कमी को देखते हुए नए केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। वशिष्ठ कुंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण और महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड में कुल 10 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्र बोले- यह पूरे सिस्टम के लिए कलंक, फिर नहीं होगी ऐसी चूक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button