Ayodhya

अवध यूनिवर्सिटी के डॉ. चौधरी को ‘पर्यावरण श्री सम्मान’… इन क्षेत्रों में किया उल्लेखनीय कार्य

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर हुए सम्मानित, सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान, लंबे समय से कई शोधों से रहे जुड़े

अनिल निषाद

अयोध्या, 2 जून 2026ः

यूपी के अयोध्या में स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार चौधरी को ‘पर्यावरण श्री सम्मान’ मिला। उनको यह सम्मान 24 मई को सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नेचर एंड नेचुरल साइंसेज (आईसीएनएस-2026) के दौरान दिया गया।

डॉ. विनोद कुमार चौधरी को यह सम्मान एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन (एबीआरएफ), प्रयागराज की ओर से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, पारिस्थितिकी संवर्धन और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में दिया गया। डॉ. चौधरी लंबे समय से जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता व समाज से संबंधित शोध गतिविधियों से जुड़े हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एचबी श्रीवास्तव ने डॉ. चौधरी को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

प्रो. एचबी श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों में हो रहे पर्यावरणीय अनुसंधानों की सराहना करते हुए युवा वैज्ञानिकों से समाज और प्रकृति के हित में कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन का विषय ‘सस्टेनेबल एंड क्लाइमेट रेजिलिएंट इकोसिस्टम: एनवायरनमेंटल एथिक्स एंड एंथ्रोपोजेनिक इम्पैक्ट’ था।

Advertisement

डॉ. चौधरी को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, शिक्षकों, शोधार्थियों ने बधाई दी। कुलपति का कहना था कि यह सम्मान युवा शोधकर्ताओं व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में विकास का ट्रिपल बूस्टर : 1435 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज रिवाइवल व दुबग्गा फ्लाईओवर को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link