Lucknow City

पांचवे बड़ा मंगल में दिखी रामायण के पंचम अध्याय सुंदरकांड की धूम, मंदिरों व भंडारों में लगीं कतारें

आम श्रद्धालुओं के साथ डिप्टी सीएम व अन्य जनप्रतिनिधि भी मंदिर व भंडारों में दिखे, टेंट, पार्किंग व पेयजल के विशेष इंतजाम रहे

लखनऊ, 2 जून 2026:

ज्येष्ठ माह में सेवा व भक्ति के पर्व बड़ा मंगल पर आज सुंदरकांड के पाठ की धूम रही। पवनसुत के मंदिरों में इसके लिए विशेष आयोजन हुए। भोर से ही दर्शन-पूजन वहीं दोपहर होते-होते भंडारों में प्रसाद वितरण का क्रम शुरू हो गया है। लखनऊ में लगभग एक हजार से अधिक भंडारों में लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी की महिमा का गुणगान आज पांचवे बड़ा मंगल को सुंदरकांड के जरिये किया गया। सुंदरकांड रामचरितमानस का पांचवा अध्याय भी है। इस संयोग पर श्रद्धालु हनुमान चालीसा के साथ कांड का भावविभोर होकर पाठ करते रहे। अलीगंज नए व पुराने हनुमान मंदिर के साथ हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, हनुमत धाम, मौनी बाबा मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर और बालाजी मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं।

ये भी पढ़ें:

कई जगहों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था की गई। गर्मी से राहत देने के लिए पेडस्टल फैन और कूलर लगाए गए, जहां दर्शन के बाद लोग कुछ देर आराम करते नजर आए। इसी क्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने महामृत्युंजय महादेव मंदिर, गोमती नगर में आयोजित सुंदरकांड पाठ व भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं राजसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐशबाग स्थित नारद मुनि हनुमान मंदिर एवं अलीगंज, लखनऊ स्थित पुराने व नए हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।

ये भी पढ़ें  ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- लोडरों की धमकी से नहीं डरता ओमप्रकाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button