Ayodhya

CEC के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे सपाइयों ने मांगा इस्तीफा, नारेबाजी कर फूंका पुतला

गांधी पार्क से कचहरी तक निकाला जुलूस, सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडे ने वोटों की चोरी का लगाया आरोप, बोले- लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए

अनिल निषाद

अयोध्या, 5 अक्टूबर 2026ः

यूपी के अयोध्या में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से कार्यकर्ताओं का हुजूम कचहरी की ओर निकला। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह राम मंदिर में चंदा चोरी हो रही है, उसी तरह वोटों की चोरी हो रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा से मिलकर वोटों की चोरी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाना चाहिए या फिर उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भी चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की आपत्तियां सामने रखीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए। प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। नेताओं ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध आगे भी जारी रखेगी।

ये भी पढ़ें:

ayodhya-sp-protest-cec-gyanesh-kumar-resignation-effigy (2)

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोटों की कथित हेराफेरी को लेकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रदर्शन में सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर, पूर्व विधायक रुश्दी मियां, पूर्व मिल्कीपुर प्रत्याशी अजीत प्रसाद, अधिवक्ता सभा के शावेज जाफरी एडवोकेट, महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, महिला सभा की रोली यादव, अपर्णा यादव, स्नेहलता निषाद समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Ayodhya News : CEC पर आमने-सामने कांग्रेस और महापौर, एक का प्रदर्शन तो दूसरे ने कहा- पहले जनता का भरोसा जीतें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link