Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावे पर घमासान : महंत बोले-भगवान दंड देंगे, बृजभूषण ने कहा…सच बोलने की हिम्मत नहीं

सपा मुखिया ने चार दिन पूर्व जाहिर की थी करोड़ों के घपले की आशंका, बदल रहे घटनाक्रम ने मचाई हलचल तो संत समाज व भाजपा नेताओं तक ने की निंदा, महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि जब जांच करने वाले ही ईमानदार न हों तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण ने इशारों में कही बड़ी बात

अनिल निषाद

अयोध्या, 11 जून 2026:

रामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर चार दिन पूर्व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल दागे थे। करोड़ों के घपले की आशंका जताते हुए उन्होंने कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग भी रखी। इस दौरान तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच संतों व खुद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सभी ने इसकी निंदा से जुड़े बयान देकर हलचल मचा रखी है।

इसी मामले को लेकर भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का बयान भी चर्चा में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह सच बोल देंगे तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि मामला बड़े लोगों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी सच बोलने की हिम्मत नहीं है, समय आने पर अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir Donation Row Mahant Speaks on Wrath (1)

Advertisement

उधर, राम मंदिर के दान को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब जांच करने वाले ही ईमानदार न हों तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

महंत कमल नयन दास ने कहा कि इस मामले की असली जांच भगवान करेंगे। उनका कहना था कि जो लोग दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उन्हें पहले अपने आचरण का भी मूल्यांकन करना चाहिए। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कभी साइकिल पर चलते थे, आज बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं। कई लोग आलीशान भवनों में रह रहे हैं, लेकिन वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते।

Ram Mandir Donation Row Mahant Speaks on Wrath (2)

महंत कमल नयन दास ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से कोई निजी सरोकार नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही परिणाम मिलेगा। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी पूरी तरह बेदाग नहीं है और गलत काम करने वालों को भगवान स्वयं दंड देंगे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अचानक जेल से बाहर निकाले गए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर...जानिए पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link